scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमरिपोर्टछत्तीसगढ़ ने रचा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 10 माह में बने 5 लाख प्रधानमंत्री आवास

छत्तीसगढ़ ने रचा राष्ट्रीय रिकॉर्ड, 10 माह में बने 5 लाख प्रधानमंत्री आवास

चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिन के भीतर राज्य में रिकॉर्ड 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा किया गया है, जो देश में सबसे अधिक है.

Text Size:

रायपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छत्तीसगढ़ ने देश में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया है.

चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिन के भीतर राज्य में रिकॉर्ड 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूरा किया गया है, जो देश में सबसे अधिक है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे राज्य के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास केवल मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की नींव हैं.

वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि आवास निर्माण के साथ आजीविका, कौशल प्रशिक्षण और महिला सशक्तिकरण को जोड़कर योजना को समग्र विकास का मॉडल बनाया गया है.

share & View comments