scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमरिपोर्टनक्सल अभियान में बहादुरी: सीएम मोहन यादव ने 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति दी

नक्सल अभियान में बहादुरी: सीएम मोहन यादव ने 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति दी

उन्होंने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि प्रभावशाली पुलिस कार्रवाई से प्रदेश में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार हुआ है.

Text Size:

भोपाल/बालाघाट: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट में नक्सल मुक्त अभियान के दौरान अदम्य साहस दिखाने वाले मध्यप्रदेश पुलिस के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति देकर सम्मानित किया.

उन्होंने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि प्रभावशाली पुलिस कार्रवाई से प्रदेश में नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार हुआ है.

मुख्यमंत्री ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास, रोजगार और शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है तथा बालाघाट जिले में 250 स्कूलों का नवीनीकरण किया गया है.

share & View comments