scorecardresearch
Wednesday, 18 February, 2026
होमरिपोर्टबिहार के विकास को मिलेगा बड़ा बूस्ट: ADB के साथ बैठक में एक बिलियन डॉलर से अधिक निवेश प्रस्तावों पर चर्चा

बिहार के विकास को मिलेगा बड़ा बूस्ट: ADB के साथ बैठक में एक बिलियन डॉलर से अधिक निवेश प्रस्तावों पर चर्चा

ADB ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक विशेषज्ञता और निवेश के जरिए बिहार को उच्च उत्पादकता और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ाना है.

Text Size:

पटना: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक हुई, जिसमें राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए 1 बिलियन डॉलर से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर विचार किया गया. बैठक में वित्त, शिक्षा, जल संसाधन, कृषि, नगर विकास, पथ निर्माण, उद्योग, पर्यटन और कौशल विकास समेत कई विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

मुख्य सचिव ने ADB टीम का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार आर्थिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बड़ी प्रगति के लिए तैयार है और ADB की साझेदारी राज्य के लिए काफी लाभकारी साबित होगी.

ADB की कंट्री डायरेक्टर मियो ओका ने प्रस्तुति में बौद्ध सर्किट विकास, जल और कृषि परियोजना, कौशल विकास, शहरी बुनियादी ढांचा, ऊर्जा और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी प्रमुख परियोजनाओं के प्रस्ताव रखे.

इसके अलावा महिलाओं के लिए MSME विकास, विनिर्माण और लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने, PPP को बढ़ावा देने और स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने जैसे नए विचारों पर भी चर्चा हुई. गया और मुजफ्फरपुर में एकीकृत क्लस्टर विकसित करने पर भी विचार किया गया.

ADB ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य वैश्विक विशेषज्ञता और निवेश के जरिए बिहार को उच्च उत्पादकता और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ाना है.

share & View comments