scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमरिपोर्टलखनऊ में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

लखनऊ में 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित

योगी सरकार की पारदर्शी भर्ती ने युवाओं का भरोसा बढ़ाया

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए. इस अवसर पर अभ्यर्थियों की खुशी देखते ही बन रही थी. उन्होंने मंच से अपने अनुभव साझा किए और चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता की सराहना की.

मोहनलालगंज की प्रियंका सिंह ने कहा कि पारदर्शी परीक्षा के कारण उन्हें प्रथम रैंक हासिल करने का गर्व मिला. सुल्तानपुर की संध्या सिंह ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों को ही मौका मिला.

मैनपुरी की अनामिका यादव ने कहा कि परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था इतनी कड़ी थी कि किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना नहीं थी. शरिमा सिद्दीकी ने सीएम योगी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की तारीफ की. नियुक्ति पत्र वितरण ने युवाओं का विश्वास और सिस्टम पर भरोसा बढ़ाया.

share & View comments