scorecardresearch
Tuesday, 17 February, 2026
होमरिपोर्टसम्राट विक्रमादित्य के नाम पर 1.01 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय सम्मान होगा शुरू: CM मोहन यादव

सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर 1.01 करोड़ का अंतरराष्ट्रीय सम्मान होगा शुरू: CM मोहन यादव

Text Size:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 का शुभारंभ करते हुए सम्राट विक्रमादित्य की स्मृति में 1 करोड़ 1 लाख रुपए का अंतरराष्ट्रीय अलंकरण सम्मान शुरू करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह देश का प्रतिष्ठित सम्मान होगा और इससे भारत की संस्कृति को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिलेगी.

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा 21 लाख रुपए का एक राष्ट्रीय सम्मान और 5-5 लाख रुपए के तीन राज्य स्तरीय सम्मान शुरू करने की भी घोषणा की. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी शिवरात्रि मेलों को विक्रमोत्सव से जोड़ा गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रमोत्सव मध्य प्रदेश की संस्कृति और परंपरा का बड़ा उत्सव है और इसकी पहचान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रही है. उन्होंने बताया कि सिंहस्थ 2028 की तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं और श्रद्धालुओं के लिए सड़क, घाट और अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं.

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विक्रम संवत हमारी सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण आधार है. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे.

share & View comments