scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमरिपोर्टहरिद्वार में अमित शाह का संबोधन. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

हरिद्वार में अमित शाह का संबोधन. धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

आरक्षियों को नियुक्ति पत्र, शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाणपत्र. ई-जीरो एफआईआर प्रणाली का भी शुभारंभ

Text Size:

नई दिल्ली: हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के समय उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते चार वर्षों में कई समस्याओं को समाप्त करने का काम किया है.

कार्यक्रम में गृह मंत्री ने उत्तराखंड पुलिस में नियुक्त हुए 1900 आरक्षियों को बधाई दी और कुछ युवाओं को मंच से नियुक्ति पत्र भी दिए. साथ ही पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 162 शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए.

उन्होंने उत्तराखंड में ई-जीरो एफआईआर प्रणाली का भी शुभारंभ किया, जिससे साइबर धोखाधड़ी के मामलों में त्वरित कार्रवाई संभव होगी. गृह मंत्री ने कहा कि 2014 में उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय 1,80,000 रुपये थी जो अब बढ़कर 2,74,000 रुपये हो गई है, जबकि जीएसडीपी 2,22,000 करोड़ से बढ़कर 3,82,000 करोड़ रुपये हो चुकी है.

share & View comments