रायपुर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे.
स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया.
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद संतोष पांडेय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर महापौर मीनल चौबे, विधायक मोतीलाल साहू एवं राजेश मूणत उपस्थित रहे.
स्वागत कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव (गृह) मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला भी मौजूद थे.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न प्रशासनिक, सुरक्षा एवं विकासात्मक विषयों पर कार्यक्रम प्रस्तावित हैं.
