scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमरिपोर्टUP में भव्य तरीके से मनेगी आंबेडकर जयंती, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

UP में भव्य तरीके से मनेगी आंबेडकर जयंती, सीएम योगी लखनऊ में करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

लखनऊ के हजरतगंज स्थित आंबेडकर महासभा परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा साहब को श्रद्धांजलि देंगे. कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बुद्ध वंदना और पुष्पांजलि से होगी.

Text Size:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस बार आंबेडकर जयंती को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी है. योगी सरकार इसे सामाजिक न्याय और जनजागरूकता के अभियान के रूप में मना रही है.

लखनऊ के हजरतगंज स्थित आंबेडकर महासभा परिसर में मुख्य कार्यक्रम होगा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा साहब को श्रद्धांजलि देंगे. कार्यक्रम की शुरुआत बौद्ध भिक्षुओं द्वारा बुद्ध वंदना और पुष्पांजलि से होगी.

प्रदेश के सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि लोगों के बीच जाकर संविधान, अधिकारों और समानता के बारे में जागरूक करेंगे.

सरकार ने बाबा साहब की प्रतिमाओं पर छत्र लगाने, बाउंड्री वॉल और सौंदर्यीकरण कराने का भी फैसला किया है. इसके अलावा स्कूल, कॉलेज और संस्थानों में भाषण, निबंध और वाद-विवाद जैसे कार्यक्रम होंगे.

सीएम योगी की कैबिनेट पहले ही ‘डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना’ को मंजूरी दे चुकी है, जिसके तहत प्रदेश में महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों का विकास किया जाएगा.

14 अप्रैल को पूरा प्रदेश ‘आंबेडकरमय’ नजर आएगा.

share & View comments