scorecardresearch
Thursday, 19 February, 2026
होमरिपोर्टसरगुजा विकास को 50 करोड़ की स्वीकृति, 543 कार्यों को हरी झंडी

सरगुजा विकास को 50 करोड़ की स्वीकृति, 543 कार्यों को हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में आदिवासी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर, समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Text Size:

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कोरिया जिले के बैकुंठपुर में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई. बैठक में सरगुजा संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा कर नई योजनाओं को स्वीकृति दी गई. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 50 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान को मंजूरी मिली.

जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर 543 कार्यों के लिए 4905.58 लाख रुपये स्वीकृत किए गए. पूर्व स्वीकृत 606 कार्यों को भी अनुमोदन प्रदान किया गया. मुख्यमंत्री ने सभी कार्य समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने और पेयजल व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए.

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सोनहत विकासखंड में विद्युतीकरण कार्य जारी है. बैठक में हाईमास्ट सोलर लाइट, बिजली बिल त्रुटि सुधार और पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया. कई मंत्री, सांसद और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

share & View comments