scorecardresearch
Sunday, 29 November, 2026
होमरिपोर्टहरिद्वार कुंभ-2027 में लगेगा 45 दिवसीय नेत्र महाशिविर, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की होगी मुफ्त जांच

हरिद्वार कुंभ-2027 में लगेगा 45 दिवसीय नेत्र महाशिविर, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की होगी मुफ्त जांच

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नेत्र कुंभ-2027 का किया शंखनाद, 10 हजार ऑपरेशन और एक लाख निःशुल्क चश्मे बांटने का लक्ष्य

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में नेत्र कुंभ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस दौरान उन्होंने हरिद्वार कुंभ के अवसर पर आयोजित होने वाले 45 दिवसीय नेत्र चिकित्सा महाशिविर के लिए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.

मुख्यमंत्री ने बताया कि 12 जनवरी से 25 फरवरी 2027 तक चलने वाले इस शिविर में डेढ़ लाख श्रद्धालुओं की निःशुल्क आंखों की जांच, एक लाख चश्मों का वितरण और 10 हजार नेत्र ऑपरेशन करने का लक्ष्य रखा गया है. शिविर में मरीजों को मुफ्त दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

धामी ने कहा कि नेत्र कुंभ मानव सेवा और परोपकार की भारतीय परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अभियान है. आर्थिक अभाव के कारण अनेक लोग आंखों का समय पर उपचार नहीं करा पाते. ऐसे लोगों तक निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना सराहनीय पहल है.

उन्होंने बताया कि नेत्र कुंभ की शुरुआत 2019 में प्रयागराज कुंभ से हुई थी. इसके बाद हरिद्वार, प्रयागराज महाकुंभ और राजस्थान के रामदेवरा में भी इसका आयोजन किया गया.

मुख्यमंत्री ने सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं और चिकित्सा विशेषज्ञों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार आगामी हरिद्वार कुंभ को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है.

share & View comments