scorecardresearch
Friday, 16 October, 2026
होमरिपोर्टउत्तराखंड के शहरी निकायों के लिए 328.27 करोड़ जारी, सीसी सड़क के लिए भी 72.63 लाख मंजूर

उत्तराखंड के शहरी निकायों के लिए 328.27 करोड़ जारी, सीसी सड़क के लिए भी 72.63 लाख मंजूर

सीएम धामी ने पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत तीसरी किश्त जारी करने को दी मंजूरी, तीन गैर-निर्वाचित निकायों को भी 3 करोड़ मिलेंगे.

Text Size:

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुसार शहरी स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी किश्त के रूप में 328 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपये की धनराशि जारी करने को मंजूरी दी है. यह राशि अक्टूबर से दिसंबर 2026 की अवधि के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित धनराशि के आधार पर जारी की जाएगी.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही किश्त यानी अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल 3 करोड़ रुपये जारी करने की भी मंजूरी दी है.

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी सड़क निर्माण को मंजूरी दी है.

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इस सड़क के निर्माण के लिए 72.63 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी दी गई है. सड़क निर्माण के लिए 60 फीसदी की दर से 43.578 लाख रुपये की पहली किश्त भी मंजूर की गई है. इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है.

share & View comments