scorecardresearch
Friday, 27 November, 2026
होमरिपोर्ट1,594 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, किसी ने 4 तो किसी ने 8 साल की तैयारी के बाद पाई सरकारी नौकरी

1,594 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, किसी ने 4 तो किसी ने 8 साल की तैयारी के बाद पाई सरकारी नौकरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे.

Text Size:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 1,594 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे. इन सभी का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय में हुआ है. निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं के चेहरे मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे. इस दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने योगी सरकार की भर्ती प्रक्रिया की तारीफ की और अपने अनुभव साझा किए. किसी ने चार साल तो किसी ने आठ साल तक तैयारी करने के बाद मिली सफलता को अपने जीवन का यादगार पल बताया.

लखनऊ की रहने वाली संस्कृति मेहरोत्रा का चयन सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है. उन्होंने कहा कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी हुई. अभ्यर्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. वह पिछले चार साल से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही थीं और आज उनका सपना पूरा हो गया. मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने बताया कि भर्ती के दौरान सिर्फ आवेदन शुल्क और आने-जाने का खर्च हुआ. इसके अलावा उन्हें एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ा.

बलिया की रहने वाली डिंपल यादव का चयन लेखा परीक्षक के पद पर हुआ है. उन्होंने बताया कि वह 2024 से लगातार तैयारी कर रही थीं और अब उन्हें सफलता मिली है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार युवाओं के लिए अच्छा काम कर रही है. सरकार के प्रयासों से महिलाएं भी खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं.

मुरादाबाद की सोनम सैनी का चयन सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है. उन्होंने कहा कि भर्ती की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही और कहीं भी रिश्वतखोरी नहीं हुई. उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाने का मौका मिलेगा. यह उनके लिए बेहद खुशी का पल है. योगी सरकार युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा काम कर रही है.

लखीमपुर खीरी के कपिल कुमार का चयन लेखा परीक्षक के पद पर हुआ है. उन्होंने मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि योगी सरकार में सभी भर्तियां निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराई जा रही हैं.

शाहजहांपुर के उत्सव सक्सेना का चयन सहायक लेखाकार के पद पर हुआ है. उन्होंने बताया कि वह पिछले आठ साल से तैयारी कर रहे थे. भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष होने के साथ ही तेजी से पूरी हुई. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार और योगी सरकार के कार्यकाल में बड़ा अंतर है. 2017 से पहले नियुक्ति पत्र मिलने की ऐसी खबरें सुनने को नहीं मिलती थीं, जबकि योगी सरकार में हर सप्ताह युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं.

share & View comments