scorecardresearch
Saturday, 14 February, 2026
होमरिपोर्टयूपी में 1 गीगावॉट एआई-एचपीसी हब बनेगा, एएम ग्रुप और इन्वेस्ट यूपी के बीच एमओयू

यूपी में 1 गीगावॉट एआई-एचपीसी हब बनेगा, एएम ग्रुप और इन्वेस्ट यूपी के बीच एमओयू

पहला चरण 2028 तक शुरू होगा और 2030 तक 1 गीगावॉट की पूर्ण क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है.

Text Size:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को एआई और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. एएम ग्रुप और राज्य सरकार की एजेंसी ‘इन्वेस्ट यूपी’ के बीच 1 गीगावॉट हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूट (HPC) और एआई हब स्थापित करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं. यीडा के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने एएम ग्रुप को 289 एकड़ भूमि के लिए लेटर ऑफ इंटेंट सौंपा.

सेक्टर 28 और 8डी में कुल 289 एकड़ जमीन पर यह अत्याधुनिक, कार्बन-फ्री डेटा सेंटर विकसित होगा. करीब 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर के प्रस्तावित निवेश वाली यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से बनेगी. पहला चरण 2028 तक शुरू होगा और 2030 तक 1 गीगावॉट की पूर्ण क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है.

यह हब पांच लाख हाई-परफॉर्मेंस चिपसेट्स से लैस होगा और पवन, सौर व पम्प्ड स्टोरेज ऊर्जा से 24×7 संचालित रहेगा. इससे एआई और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग की बढ़ती मांग पूरी होगी और भारतीय डेवलपर्स को आधुनिक तकनीक तक पहुंच मिलेगी.

परियोजना से हजारों उच्च-कुशल रोजगार के अवसर बनेंगे और प्रदेश में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर व कूलिंग तकनीक के क्षेत्र को मजबूती मिलेगी. सरकार का मानना है कि यह पहल यूपी को डिजिटल अर्थव्यवस्था में अग्रणी राज्यों में शामिल करने में अहम भूमिका निभाएगी.

share & View comments