
नई दिल्ली: पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविरों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के एक पखवाड़ा बाद भी मोदी लोकप्रियता में अव्वल स्थान पर कायम हैं, हालांकि उनकी लोकप्रियता की रेटिंग मार्च के पहले हफ्ते के मुकाबले थोड़ी नीचे आ गई है, लेकिन उनके दूरस्थ प्रतिद्वंद्वी राहुल की लोकप्रियता रेटिंग में मामूली सुधार के संकेत हैं. सीवोटर-आईएएनएस द्वारा 14 मार्च तक संग्रहित डाटा के आधार पर नवीनतम स्टेट ऑफ द नेशन ट्रैकर सर्वेक्षण के अनुसार, मोदी की लोकप्रियता रेटिंग 4, 5, 6 और सात मार्च करीब 60 फीसदी के उच्च स्तर से थोड़ी खिसकर करीब 56 पर आ गई है.
इसके विपरीत राहुल गांधी की रेटिंग मामूली बढ़त के बाद करीब सात फीसदी पर आ गई है. मोदी की रेटिंग जब बढ़ी थी तब राहुल की रेटिंग तीन फीसदी से कम हो गई थी. उनकी रेटिंग अभी भी जनवरी 2019 के करीब 20 फीसदी से काफी कम है.
प्रधानमंत्री के कार्य की संतुष्टि के मामले में कोई खास तब्दीली नहीं आई है और बहुत संतुष्ट की श्रेणी में वह अब तक 50 फीसदी से ऊपर बने हुए हैं. हालांकि उनकी निवल अनुमोदन रेटिंग का रेंज मार्च के पहले हफ्ते के 60 से घटकर 14 मार्च को 56 पर आ गया है.
दोनों नेताओं की लोकप्रियता का अंतर 50 से नीचे आ गया है.
सर्वेक्षण के ज्यादातर प्रतिभागियों (40 फीसदी से अधिक) का विश्वास है कायम है कि भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बेहतर कर सकता है.
नतीजे 4,000 और 6,000 से अधिक के बीच के अंतर के नमूने के आकार पर आधारित हैं.
अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक
क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं
आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.
आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.
हमारे न्यूज़ रूम में योग्य रिपोर्टरों की कमी नहीं है. देश की एक सबसे अच्छी एडिटिंग और फैक्ट चैकिंग टीम हमारे पास है, साथ ही नामचीन न्यूज़ फोटोग्राफर और वीडियो पत्रकारों की टीम है. हमारी कोशिश है कि हम भारत के सबसे उम्दा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बनाएं. हम इस कोशिश में पुरज़ोर लगे हैं.
दिप्रिंट अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही वेतन देता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.
अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें. आपका प्यार दिप्रिंट के भविष्य को तय करेगा.
शेखर गुप्ता
संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ



मुझे नहीं लगता देश के आज के हालात देखकर प्रधानमंत्री मोदी की पॉपुलेरिटी 60% हो सकती है
अगर ऐसा कुछ है भी
तो भारत भर में बेवकूफों की कमी नहीं है