scorecardresearch
Friday, 26 April, 2024
होमराजनीतिप्रिया रमानी के आरोप से मेरी मानहानि हुई है : एमजे अकबर

प्रिया रमानी के आरोप से मेरी मानहानि हुई है : एमजे अकबर

Text Size:

राज्य सभा सांसद और पूर्व विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने पटियाला हाउस अदालत में अपना पक्ष रखते हुए प्रिया रमानी के यौन उत्पीड़न के आरोप को “मनगढ़ंत, झूठा और बेबुनियाद” बताया.

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में अपना बयान दर्ज कराते हुए कहा कि पत्रकार प्रिया रमानी द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप मानहानिकारक हैं.

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष अकबर ने अपना पक्ष रखते हुए रमानी के यौन उत्पीड़न के आरोप को “मनगढ़ंत, झूठा और बेबुनियाद” बताया.

रमानी उन 20 महिलाओं में पहली थी जिन्होंने अकबर पर आरोप लगाए थे.

अक्टूबर 2017 में पहली बार रमानी ने वोग पत्रिका में लिखे अपने लेख में बिना अकबर का नाम लिये आरोप लगाए थे. और इसके लगभग एक साल बाद 8 अक्टूबर को  रमानी ने उसी लेख को ट्वीट किया पर अब अकबर का नाम लेकर उन्हें यौन उत्पीड़क बताया.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

अपनी गवाही में अकबर ने रमानी के आरोपों के दो पहलू गिनवाएं जिससे उन्होंने ये सिद्ध करने की कोशिश की कि “उन्होंने मुझ पर मनगढ़ंत और कथित घटना, जो कभी हुई ही नहीं का हवाला देकर निजी हमला किया.”

अकबर का तर्क था कि आरोप लगाने वाले रमानी के ट्वीट का पहला वाक्य में ही विरोधाभास था.  वोग में छपे लेख में उनका नाम नहीं था. रमानी ने कहा था कि जब उनसे पूछा गया था कि उन्होंने उनका नाम पहले क्यों नहीं लिया तो उन्होंने कहा था कि “मैने कुछ नहीं किया था.”

अकबर ने साथ ही कहा कि ये घटना कथित रूप से दो दशक पहले की है. अकबर की वकील गीता लूथरा ने भी यही दलील दी.

अदालत ने अकबर द्वारा रमानी के खिलाफ दर्ज किए गए एक आपराधिक मानहानि के मामले में शिकायतकर्ता के तौर पर अकबर का बयान दर्ज किया.

अकबर ने कहा कि यह साफ है कि उनके खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ी जा रही हैं और इन्हें एक एजेंडा के साथ प्रायोजित तरीके से फैलाया जा रहा है.

इन आरोपों के बाद अकबर ने विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और कानूनी लड़ाई लड़ने की बात कही.

(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)

share & View comments