scorecardresearch
Sunday, 5 May, 2024
होमराजनीति‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए, महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, कांग्रेस बोली-एतिहासिक क्षण

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए, महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, कांग्रेस बोली-एतिहासिक क्षण

सात नवंबर से महाराष्ट्र से होकर गुजर रही यात्रा सुबह करीब छ: बजे अकोला जिले के बालापुर से फिर शुरू हुई और कुछ घंटे बाद शेगांव पहुंची, जहां लेखक और कार्यकर्ता तुषार गांधी इसमें शामिल हुए.

Text Size:

नई दिल्ली: महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी ने 18 नवंबर शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी के साथ शामिल हुए और कांग्रेस ने उनकी भागीदारी को ‘ऐतिहासिक’ बताया.

सात नवंबर से महाराष्ट्र से होकर गुजर रही यात्रा सुबह करीब छ: बजे अकोला जिले के बालापुर से फिर शुरू हुई और कुछ घंटे बाद शेगांव पहुंची, जहां लेखक और कार्यकर्ता तुषार गांधी इसमें शामिल हुए.

बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में तुषार गांधी ने कहा था कि शेगांव उनकी जन्मस्थली है.

उन्होंने पोस्ट में कहा था,‘मैं 18 तारीख को शेगांव में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होऊंगा. शेगांव मेरा जन्म स्थान भी है. मेरी मां जिस ट्रेन में सफर कर रही थीं, 1 डीएन. हावड़ा मेल वाया नागपुर, वह 17 जनवरी 1960 को शेगांव स्टेशन पर रुकी थी जब मेरा जन्म हुआ.’

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

कांग्रेस ने यात्रा में तुषार गांधी के शामिल होने को ऐतिहासिक बताया.

पार्टी ने राहुल गांधी और तुषार गांधी को, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी के प्रपौत्रों को, दोनों दिवंगत नेताओं की विरासत के वाहक के रूप में वर्णित किया.

पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘दोनों का एक साथ चलना शासकों के लिए एक संदेश है कि वे लोकतंत्र को खतरे में डाल सकते हैं, लेकिन उन्हें इसे खत्म नहीं करने दिया जाएगा.’

तुषार गांधी के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, दीपेंद्र हुड्डा, मिलिंद देवड़ा, माणिकराव ठाकरे, मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप और पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए.

राहुल गांधी आज शाम शेगांव में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं. भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में अपने अंतिम चरण में है और 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी.


यह भी पढ़ें: ’20 साल का प्रोजेक्ट’- आंध्र में जहां कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं, पार्टी को उम्मीद भारत जोड़ो से ‘शुरुआत’ होगी


share & View comments