scorecardresearch
Friday, 17 May, 2024
होमराजनीतिलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बदलाव के संकेत, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अरविंदर सिंह लवली

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बदलाव के संकेत, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अरविंदर सिंह लवली

2017 में हुए दिल्ली में नगर निगम चुनाव के दौरान लवली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. हालांकि वे भारतीय जनता पार्टी में अधिक दिन टिक नहीं पाए और घर वापसी कर ली थी. 

Text Size:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के पूर्व मंत्री अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है.

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लवली को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया.

लवली ने चौधरी अनिल कुमार का स्थान लिया है. अनिल कुमार ने मार्च 2020 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी.

शीला दीक्षित की सरकार में बतौर मंत्री कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालने वाले लवली इससे पहले दिसंबर 2013 से फरवरी 2015 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

दिप्रिंट आपके लिए ले कर आता है कहानियां जो आपको पढ़नी चाहिए, वो भी वहां से जहां वे हो रही हैं

हम इसे तभी जारी रख सकते हैं अगर आप हमारी रिपोर्टिंग, लेखन और तस्वीरों के लिए हमारा सहयोग करें.

अभी सब्सक्राइब करें

तीन बार के विधायक-मंत्री भी रह चुके हैं

अरविंदर सिंह लवली शीला सरकार में 1998 से 2013 तक कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.  वह तीन बार के विधायक रहने के साथ-साथ मंत्री भी रहे हैं.

2003 में शीला दीक्षित के कार्यकाल में अरविंदर को कैबिनेट में शामिल किया गया था. शीला दीक्षित की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री रहते हुए सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर की शिक्षा प्रदान करने की पहल के साथ साथ  अरविंदर ने पब्लिक स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण शुरू करने की पहल की थी.

बाद में उन्हें पर्यटन मंत्री बनाया गया जहां उन्होंने दिल्ली को पर्यटन केंद्र बनाने के लिए कुतुब महोत्सव, भक्ति महोत्सव, अनन्या महोत्सव, शरद उत्सव, उद्यान पर्यटन महोत्सव और मैंगो महोत्सव जैसे कई शुरुआत की.

भाजपा का थामा था दामन

कांग्रेस की लगातार बिगड़ती स्थिति को देखते हुए लवली ने साल 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया था. 2017 में हुए दिल्ली में नगर निगम चुनाव के दौरान लवली भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे. हालांकि वे भारतीय जनता पार्टी में अधिक दिन टिक नहीं पाए और घर वापसी कर ली थी.


यह भी पढ़ें: मुम्बई में आज INDIA की तीसरी बैठक- सीट शेयरिंग एजेंडे में, गठबंधन का लोगो भी हो सकता है जारी


share & View comments