scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमराजनीतिSIR के बाद चुनाव आयोग ने असम की फ़ाइनल वोटर लिस्ट जारी की, ड्राफ़्ट रोल से 2.43 लाख नाम हटे

SIR के बाद चुनाव आयोग ने असम की फ़ाइनल वोटर लिस्ट जारी की, ड्राफ़्ट रोल से 2.43 लाख नाम हटे

मंगलवार को जारी फाइनल वोटर लिस्ट में कुल 2,49,58,139 वोटर हैं, जो दिसंबर में जारी ड्राफ्ट लिस्ट की तुलना में 0.97 प्रतिशत कम है.

Text Size:

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने असम की फ़ाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 2.49 करोड़ से अधिक मतदाता शामिल हैं. दिसंबर 2025 में जारी ड्राफ़्ट इलेक्टोरल रोल की तुलना में 2.43 लाख अयोग्य नाम हटाए गए हैं.

फ़ाइनल लिस्ट के अनुसार, राज्य में 1,24,82,213 पुरुष मतदाता, 1,24,75,583 महिला मतदाता और 343 थर्ड जेंडर मतदाता दर्ज हैं.

ड्राफ़्ट इलेक्टोरल रोल में कुल 2.52 करोड़ मतदाता थे, जो पिछले साल जनवरी में जारी फ़ाइनल रोल से लगभग 1.2 प्रतिशत अधिक थे, जिसमें 2,49,26,285 मतदाता शामिल थे. अब फ़ाइनल लिस्ट में जनवरी की तुलना में 0.97 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

ड्राफ़्ट रोल में 4.79 लाख मृत मतदाता, 5.24 लाख ऐसे मतदाता जो अपनी रजिस्टर्ड जगहों से स्थानांतरित हो चुके थे, और 53,619 डुप्लीकेट या एक जैसी एंट्री को फ़्लैग किया गया था.

असम में विधानसभा चुनाव मार्च-अप्रैल में होने हैं. बिहार के चुनावी इलाकों में स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न पूरा होने के बाद, चुनाव आयोग ने अक्टूबर में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR के अगले चरण की घोषणा की थी. इनमें पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी शामिल हैं, जहां इस वर्ष भी चुनाव प्रस्तावित हैं.

चुनाव आयोग ने असम के लिए सिटिज़नशिप एक्ट के तहत विशेष प्रावधानों और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी वाली सिटिज़नशिप पहचान प्रक्रिया, यानी नेशनल रजिस्टर ऑफ़ सिटिज़न्स, का भी हवाला दिया था.

पिछले वर्ष आयोग ने असम में केवल इलेक्टोरल रोल के स्पेशल रिविज़न का आदेश दिया था. चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया सालाना स्पेशल समरी रिविज़न और SIR के बीच की थी. इसमें गणना फ़ॉर्म शामिल नहीं थे, लेकिन घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया गया था.

ड्राफ़्ट रोल 27 दिसंबर को प्रकाशित किया गया था. इसके बाद दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समयसीमा 22 जनवरी तक थी. दावों और आपत्तियों का निपटारा 2 नवंबर तक किया जाना था, और फ़ाइनल इलेक्टोरल रोल मंगलवार को प्रकाशित हुआ.

(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)


share & View comments