scorecardresearch
Saturday, 27 April, 2024
होमलास्ट लाफलास्ट लाफ: भारतीय न्यायपालिका की हास्यास्पद स्थिति

लास्ट लाफ: भारतीय न्यायपालिका की हास्यास्पद स्थिति

Text Size:

दिप्रिंट के संपादकों द्वारा चुने गए दिन के सबसे अच्छे भारतीय कार्टून।

चयनित कार्टून पहले अन्य प्रकाशनों में प्रकाशित किए जा चुके हैं जैसे प्रिंट, ऑनलाइन या सोशल मीडिया पर, और इन्हें उचित श्रेय भी मिला है।

एक केन्द्रीय फोकस, जिसकी कार्टूनों में आज धाक है, वह है – न्यायपालिका|

न्यायमूर्ति लोया की मृत्यु में एक ताजा सीबीआई जांच की खोज में दायर की गयी याचिकाओं को ख़ारिज करने वाले उच्चतम न्यायालय के आदेश में कहा गया है कि याचिकाओं का इस्तेमाल अब न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सामने से हमलों के रूप में किया जा रहा है| अग्रणी कार्टून में, इरफ़ान का सुझाव है कि लोया की मृत्यु के आस पास की परिस्थितियों पर सवाल भी पूछना अब अदालत की अवमानना के रूप में देखा जा सकता है|

मिड-डे में मंजुल इस तरह के ज्वलंत विषयों के कारण उत्पन्न हुए ध्रुवीकरण पर परिहास करते हैं| पहले लोग लड़ रहे थे कि लोया की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी या फिर ये एक हत्या थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, दोनों पक्ष इसके फैसले की विश्वसनीयता पर ही बहस करने लगे|

इस बीच, टाइम्स ऑफ़ इंडिया में संदीप अध्वर्यू, गुजरात हाई कोर्ट द्वारा अपने निर्णय, जिसमें विशेष एसआईटी अदालत द्वारा दोषसिद्ध 32 में 18 लोगों को बरी कर दिया गया, में लिए गये यू-टर्न को हाईलाइट करते हैं| पूर्व मंत्री माया कोडनानी इन बरी हुए लोगों में से एक थीं|

सतीश आचार्य इसी विषय को आगे बढ़ाते हैं, जैसा कि वे ट्विटर पर अपने कार्टून के साथ कहते हैं कि “ये क्लीन चिट और रिहाइयों की अति है!” गाँधी निराशा के साथ सुर्ख़ियों को देखते हैं, जैसा कि एक व्यक्ति गोडसे को बताता है कि शायद इतिहास की पाठ्यपुस्तकें अब उन्हें गाँधी की हत्या के लिए बरी कर देंगी|

अंत में, बीबीसी हिंदी में कीर्तिश भट्ट दर्शाते हैं कि कैसे उच्चतम न्यायालय के लिए पांसा पलट गया है, जैसा कि, शुक्रवार को, इतिहास में पहली बार, भारत के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव राज्य सभा में प्रस्तावित हुआ| इस बार, न्यायाधीश को अपने मामले की पैरवी करने के लिए कठघरे में बुलाया जायेगा|

सतीश आचार्य |सिफ़ी
संदीप अध्वर्यू| टाइम्स ऑफ़ इंडिया
मंजुल|मिड-डे
कीर्तिश भट | बीबीसी हिंदी

हेडलाइन: भारत के मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्तावित|
वकील: वे चाहते हैं की जज साहब कठघरे में आयें|

 

share & View comments