scorecardresearch
शनिवार, 7 जून, 2025
होमदेशसिक्किम के लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया: राष्ट्रपति मुर्मू

सिक्किम के लोगों ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया: राष्ट्रपति मुर्मू

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मई (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को सिक्किम स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने टिकाऊ जीवनशैली तथा कड़ी मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सिक्किम 16 मई, 1975 को भारत का 22वां राज्य बना था।

राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं! सिक्किम को बर्फ से लदी पर्वत चोटियों, घने जंगलों और झरनों द्वारा प्रकट उत्कृष्ट प्राकृतिक सुंदरता का आशीर्वाद प्राप्त है।’

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए सिक्किम के लोगों ने टिकाऊ जीवनशैली और कड़ी मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कामना है कि राज्य और इसके लोग निरंतर समृद्ध और सशक्त होते रहें।’’

भाषा

योगेश वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments