नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) रविवार को शाम छह बजे तक ‘पीटीआई-भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी देश और दुनिया के मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे49 हिमाचल प्रदेश लीड खालिस्तान झंडे
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के प्रवेश द्वार पर लटके मिले खालिस्तान के झंडे
धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मुख्य द्वार पर खालिस्तान के झंडे लटकाए जाने और इसकी दीवारों पर कुछ आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
दि13 चक्रवात लीड असानी
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘असानी’, पूर्वी तट के समानांतर बढ़ने के आसार
नयी दिल्ली/भुवनेश्वर, बंगाल की खाड़ी में रविवार को दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र के ऊपर बना गहरा दबाव वाला क्षेत्र बीते छह घंटों के दौरान 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चक्रवाती तूफान ‘असानी’ में बदलकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की दिशा में बढ़ गया।
दि8 वायरस लीड मामले
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,635 हुई
नयी दिल्ली, भारत में कोविड-19 के 3,451 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,31,02,194 पर पहुंच गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 20,635 हो गई।
प्रादे63 कश्मीर दूसरी लीड मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए जिनमें लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक पाकिस्तानी आतंकवादी भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दि20 न्यायालय न्यायाधीश
उच्चतम न्यायालय के दो न्यायाधीश सोमवार को पद की शपथ लेंगे
नयी दिल्ली, प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण सोमवार को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जमशेद बी पारदीवाला को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के तौर पर शपथ दिलाएंगे।
प्रादे6 उत्तराखंड बद्रीनाथ
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले
बद्रीनाथ, उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रविवार सुबह 6.15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
वि21 हांगकांग दूसरी लीड चुनाव
बीजिंग के वफादार जॉन ली हांगकांग के अगले नेता निर्वाचित
हांगकांग, हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक आंदोलन पर कार्रवाई पर नजर रखने वाले कट्टरपंथी सुरक्षा प्रमुख जॉन ली को रविवार को शहर का अगला नेता चुना गया है।
वि15 श्रीलंका सरकार अपील
श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने जनता से मदद की अपील की, सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां रद्द कीं
कोलंबो, श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय ने जनता से देश में मौजूदा आर्थिक संकट और अशांति से ‘‘अत्यधिक बुद्धिमता और संयम’’ से निपटने में उसकी मदद करने की अपील की और साथ ही राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा आपातकाल की घोषणा किये जाने के बाद सभी सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गयी हैं।
वि2 अमेरिका ट्रंप ट्विटर मुकदमा
ट्विटर के प्रतिबंध को चुनौती देने वाला ट्रंप का मुकदमा खारिज
लॉस एंजिलिस (अमेरिका), सैन फ्रांसिस्को के एक न्यायाधीश ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दायर उस मुकदमे को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ट्विटर द्वारा उन पर लगाए गए स्थाई प्रतिबंध को चुनौती दी थी।
अर्थ22 एफपीआई स्वामित्व
घरेलू शेयरों में एफपीआई की ‘हिस्सेदारी’ घटकर 19.5 प्रतिशत पर : रिपोर्ट
मुंबई, घरेलू शेयरों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का स्वामित्व या हिस्सा इस साल मार्च में 19.5 प्रतिशत तक गिरकर 619 अरब डॉलर रह गया, जो कोविड-पूर्व स्तर के करीब है। एनएसई-500 कंपनियों के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है।
अर्थ16 शिपिंग कॉरपोरेशन बिक्री
शिपिंग कॉरपोरेशन की बिक्री के लिए सितंबर तक वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेगी सरकार
नयी दिल्ली, सरकार शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एससीआई) की बिक्री के लिए संभवत: सितंबर तक वित्तीय बोलियां आमंत्रित करेगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कंपनी की गैर-प्रमुख संपत्तियों को अलग करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वित्तीय बोलियां मंगाई जाएंगी।
खेल16 खेल शतरंज भारत गुकेश
भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश ने सनवे फॉरमेंटेरा ओपन शतरंज टूर्नामेंट जीता
पुंटा प्राइमा (स्पेन), भारतीय ग्रैंडमास्टर (जीएम) डी गुकेश रविवार को यहां पहले चेसेबल सनवे फोरेमेरा ओपन 2022 शतरंज टूर्नामेंट में चैंपियन बनकर उभरे।
खेल19 खेल आईपीएल आरसीबी पारी
सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए मिला 193 रन का लक्ष्य
मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में रविवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 192 रन बनाये।
द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें:
वि8 मदर्स डे माताएं स्वास्थ्य
‘मदर्स डे’ : हाल में मां बनीं महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता
(डॉन ट्रसेल और जेनिफर मूराडियन, ब्रॉक यूनिवर्सिटी तथा शैनन हेब्लेथवेट और स्टेफ़नी पैटर्सन, कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी)
सेंट कैथरीन्स/मॉन्ट्रियल (कनाडा), इस बार ‘मदर्स डे’ पर हाल में मां बनीं महिलाएं अपने दैनिक जीवन में व्यायाम और कुछ अन्य नयी चीजों की शुरुआत कर इस विशेष दिन को बेहतर तरीके से मना सकती हैं।
वि12 वायरस स्वरूप पुन: संक्रमण
ओमीक्रोन के इतने सारे उप-स्वरूप क्यों हैं? क्या फिर से संक्रमित हो सकते हैं?
(सेबेस्टियन डुकेने, द यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न और एशलीग पोर्टर, द पीटर डोहर्टी इंस्टिट्यूट फॉर इन्फेक्शन एंड इम्युनिटी)
मेलबर्न, अभी तक हममें से अनेक लोग सार्स-सीओवी-2 के ओमीक्रोन स्वरूप से भलीभांति अवगत हो चुके होंगे। संक्रमण के इस चिंताजनक स्वरूप ने महामारी का रुख बदल दिया, जिससे दुनियाभर में मामलों में आश्चर्यजनक वृद्धि हुई।
वि18 मस्तिष्क व्हाइट मैटर
आपने मस्तिष्क के ‘ग्रे मैटर’ के बारे में सुना होगा्, आइए जानते हैं ‘व्हाइट मैटर’ भी क्यों अहम है
(क्रिस्टोफर फिले, तंत्रिकातंत्र विज्ञान एवं मनोविज्ञान के प्रोफेसर, कोलोराडो विश्वविद्यालय अंशूट्ज चिकित्सा परिसर)
औरोरा (अमेरिका), किसने विचार नहीं किया होगा कि याददाश्त कैसे बनती है, वाक्यों की रचना कैसे होती है, सूर्यास्त की प्रशंसा कैसे की जाती है और सृजनात्मक क्रियाएं या नृशंस अपराध कैसे होते हैं?
भाषा
धीरज नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
