scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशवैन से नकदी की लूट का मामला : गुरुग्राम पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया

वैन से नकदी की लूट का मामला : गुरुग्राम पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया

Text Size:

गुरुग्राम (हरियाणा), 24 अप्रैल (भाषा) गुरुग्राम पुलिस ने एक कंपनी की वैन से करीब एक करोड़ रुपये की लूट के मामले में एक सप्ताह बाद सात में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ने आरोपियों को दिल्ली और शंभू बार्डर से गिरफ्तार किया है। उन्हें रविवार को शहर की एक अदालत में पेश किया गया और चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

अधिकारी के मुताबिक, सातवें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम छापेमारी कर रही है।

18 अप्रैल को दिन-दहाड़े हुई घटना में हथियारबंद तीन बदमाशों ने एक ‘कैश कलेक्शन’ कंपनी की वैन से करीब एक करोड़ रुपये लूट लिए थे। सोहना रोड पर हुई इस घटना में आरोपियों ने वैन के चालक और गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें हथियारों के दम पर बंधक बना लिया था और नकदी लूटकर फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से लूट में इस्तेमाल हुई कार बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार लूटी गई नकदी का अधिकांश हिस्सा भी बरामद कर लिया गया है।

इस लूट को लेकर बड़ा हंगामा हुआ था और पुलिस ने कैश वैन में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाने को लेकर कलेक्शन एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर दिया था। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने लुटेरों की सूचना देने वालों को नकद इनाम देने की घोषणा की थी।

भाषा रवि कांत पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments