scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशराजस्थान के झुंझुनू जिले में सड़क हादसा, 10 की मौत, आठ घायल

राजस्थान के झुंझुनू जिले में सड़क हादसा, 10 की मौत, आठ घायल

Text Size:

जयपुर, 19 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के झुंझुनू जिले में मंगलवार को एक पिकअप वाहन के ट्रैक्टर ट्राली से टकरा जाने की घटना में कम से कम दस लोगों की मौत हो गयी जबकि आठ अन्य घायल हो गये । पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन में सवार लोग एक ही परिवार के थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताया है।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा के अनुसार जिले के गुढ़ा गौडजी थाना क्षेत्र में यह हादसा उस समय हुआ जब सवारियों से भरी एक पिकअप जीप सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी ।

उन्होंने बताया कि पिकअप में सवार लोग एक ही परिवार के थे और मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे।

मुख्यमंत्री गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए ट्वीट कर शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है । मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

भाषा कुंज पृथ्वी कुंज बिहारी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments