scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमुजफ्फरनगर के अस्पताल में विचाराधीन कैदी की मौत

मुजफ्फरनगर के अस्पताल में विचाराधीन कैदी की मौत

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 19 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की लीवर की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक विजय कुमार नामक व्यक्ति को जून 2015 के हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। जेलर कमलेश सिंह ने बताया कि सोमवार को तबीयत खराब होने के बाद विजय को जेल के अंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जेलर के मुताबिक विजय की हालत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments