scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशबुलंदशहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल

बुलंदशहर पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल

Text Size:

बुलंदशहर (उप्र), 18 मई (भाषा) जिले के पछोटा गेट में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक वांछित अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि साबू उर्फ साबुद्दीन को मंगलवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान उसे गोली लगी थी। उसके पास से एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि साबू के खिलाफ बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या के प्रयास सहित 13 आपराधिक मामले लंबित हैं।

मुठभेड़ में साबू का एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

भाषा सं जफर

मनीषा संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments