scorecardresearch
Wednesday, 18 March, 2026
होमदेशनाबालिग को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी सहित छह लोग गिरफ्तार

नाबालिग को भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी सहित छह लोग गिरफ्तार

Text Size:

जयपुर, 28 अप्रैल (भाषा) अलवर जिले की भिवाड़ी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर कथित रूप से भगाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘खुश खेड़ा थाना क्षेत्र निवासी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी तथा उसके पांच अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया।’’

उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने 22 अप्रैल को अपनी नाबालिग बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मामले जांच के लिए गठित टीम ने मूलतः अलीगढ़ निवासी आकाश सिंह (21) को गिरफ्तार किया था, बाद में उसके पांच अन्य सहयोगियों देवेंद्र मेघवाल (21), इंद्रजीत यादव (24), राहुल शर्मा (21), कृष्ण कुमार (21) सभी स्थानीय निवासी व रामाधर कहार को भी गिरफ्तार किया गया।

मामले में आगे जांच की जा रही है।

भाषा पृथ्वी कुंज बिहारी अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments