नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार की शाम बारिश हुई थी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक सफदरजंग वेधशाला में एक मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाने और गरज के साथ छींटे पड़ने तथा बिजली चमकने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 67 प्रतिशत रहा।
विभाग ने कहा कि इस सप्ताह लू चलने की संभावना नहीं है।
आईएमडी के अनुसार, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक तापमान होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।
भाषा निहारिका मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.