scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशदिल्ली में तकनीकी निगरानी की मदद से दो अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली में तकनीकी निगरानी की मदद से दो अपराधी गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मई (भाषा) दिल्ली पुलिस के एक विशेष दस्ते ने शनिवार को दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, जो अदालत की सुनवाई से बच रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जावेद और जुनैद नेब सराय इलाके के सैनिक फार्म में छिपे हुए थे।

पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया,‘‘आरोपियों के ठिकाने का पता तकनीकी निगरानी की मदद से लगाया गया। विशेष पुलिस दल जानकारी मिलने के बाद छापेमारी करने मौके पर पहुंचा और इसके बाद इन अपराधियों को छह मई की देर रात गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि जावेद और जुनैद को क्रमश: वर्ष 2017 और 2019 में एमएम महिला अदालत, कड़कड़डूमा ने अपराधी घोषित किया था।

कलसी ने बताया, ‘‘दोनों आरोपियों को सीआरपीसी की धारा-41(1) के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों को संबंधित अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।’’

भाषा धीरज वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments