scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशडीसीजीआई ने अव्यक्त तपेदिक को लेकर त्वचा जांच के लिए एसआईआई किट को विपणन मंजूरी प्रदान की

डीसीजीआई ने अव्यक्त तपेदिक को लेकर त्वचा जांच के लिए एसआईआई किट को विपणन मंजूरी प्रदान की

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) औषधि नियामक डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (सीआईआई) की साइ-टीबी किट को विपणन मंजूरी दे दी है। इस किट का इस्तेमाल अव्यक्त तपेदिक का पता लगाने के लिए त्वचा जांच के वास्ते किया जा सकता है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को दी।

यह मंजूरी विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिश के बाद आयी है, जिसने देश में अव्यक्त तपेदिक संक्रमण की जांच के लिए किट का उपयोग करने के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा किए गए अध्ययन के निष्कर्षों की समीक्षा की थी।

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने सोमवार को इसे मंजूरी दी।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने किट के लिए विपणन मंजूरी की मांग करते हुए डीसीजीआई को एक आवेदन प्रस्तुत किया था।

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि पुणे स्थित कंपनी मायलैब ने इस किट के लिए एसआईआई के साथ साझेदारी की है।

भाषा अमित उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments