scorecardresearch
Sunday, 29 September, 2024
होमदेशझारखंड: साहिबगंज में ईंट के भट्ठे में एक महिला और उसके दो बेटे मिले मृत

झारखंड: साहिबगंज में ईंट के भट्ठे में एक महिला और उसके दो बेटे मिले मृत

Text Size:

साहिबगंज (झारखंड), 21 अप्रैल (भाषा) झारखंड के साहिबगंज जिले में एक ईंट के भट्ठे में 50 वर्षीय एक महिला और उसके दो बेटे मृत मिले हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला और उसके दो बेटे (जिनकी आयु 20 और 25 वर्ष) बुधवार सुबह जिरवाबादी में ईंट के भट्ठे में मृत मिले। मंगलवार रात करीब 10 बजे वे अन्य कर्मचारियों के साथ घर चले गए थे। हालांकि, इलाके में गरज के साथ छींटे पड़ने के बाद वे देर रात करीब एक बजे वापस ईंट के भट्ठे पर लौट आए थे।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments