scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशछुट्टा जानवर से टकराई मोटरसाइकिल : दंपती की मौत

छुट्टा जानवर से टकराई मोटरसाइकिल : दंपती की मौत

Text Size:

मथुरा, 15 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता इलाके में एक आवारा पशु से हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दंपती की मौत हो गई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उपाधीक्षक वरुण कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात जिले के छाता इलाके में फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सामने अचानक एक सांड आ गया, जिससे इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार नरेंद्र (35) और उसकी पत्नी संध्या (32) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि घायल दंपती को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि वे आगरा जिले के रहने वाले थे, और फरीदाबाद से आगरा जा रहे थे।

पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments