scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशखुद को उपराष्ट्रपति नायडू बताकर एक व्यक्ति भेज रहा है व्हाट्सऐप संदेश: उपराष्ट्रपति सचिवालय

खुद को उपराष्ट्रपति नायडू बताकर एक व्यक्ति भेज रहा है व्हाट्सऐप संदेश: उपराष्ट्रपति सचिवालय

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) खुद को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू बताकर एक व्यक्ति वीआईपी सहित लोगों को व्हाट्सऐप संदेश भेज रहा है और मदद तथा वित्तीय सहायता की मांग कर रहा है। उनके कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में, उपराष्ट्रपति सचिवालय ने लोगों को आगाह किया कि यह व्यक्ति मोबाइल नंबर 9439073183 से व्हाट्सऐप संदेश भेज रहा है।

इसमें कहा गया है, ‘‘ऐसी आशंका है कि इस तरह के फर्जी संदेश और भी नंबरों से आ सकते हैं।’’

बयान में कहा गया है कि कई वीआईपी को ऐसे व्हाट्सऐप संदेश भेजे गये हैं।

बयान में कहा गया, ‘‘उपराष्ट्रपति के संज्ञान में मामला लाए जाने के बाद उपराष्ट्रपति सचिवालय ने गृह मंत्रालय के अधिकारियों को सतर्क कर दिया है।’’

भाषा

देवेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments