scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशयुवा कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों की रिहाई की मांग करते हुए सत्याग्रह किया

युवा कांग्रेस ने अपने पदाधिकारियों की रिहाई की मांग करते हुए सत्याग्रह किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने अध्यक्ष उदय भानु चिब और अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां ‘सत्याग्रह’ शुरू किया।

युवा कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि कांग्रेस के कई नेता विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए युवा कांग्रेस मुख्यालय के परिसर पहुंचे थे।

उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहेगा।

युवा कांग्रेस के नेता ने कहा, ‘‘हमने शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू किया है। कई वरिष्ठ नेता आईवाईसी कार्यालय आए हैं और हम शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि युवा कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए अधिकारियों से अनुमति भी मांगी थी, लेकिन उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया।

उन्होंने यह आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस आधारहीन आरोपों पर युवा कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर रही है।

भाषा हक हक मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments