गोड्डा, एक मार्च (भाषा) झारखंड के गोड्डा जिले में पुलिस ने स्थानीय बस स्टैंड के यात्री शेड में छापेमारी कर एक लाख रुपये मूल्य के कुल 10 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान सत्य प्रकाश सोनू के तौर पर की गयी है जो प्रदेश के दुमका जिले का रहने वाला है।
मीणा को मंगलवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गोड्डा बस स्टैंड के यात्री शेड में कुछ लड़के ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं, इसके बाद यह छापेमारी की गयी।
भाषा सं इन्दु
रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
