scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशयोगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति कोविंद से भेंट की

योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति कोविंद से भेंट की

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषाा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से यहां भेंट की ।

राष्ट्रपति भवन ने अपने ट्वीट में यह जानकारी देते हुए इन नेताओं की भेंट के चित्र भी साझा किये ।

इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राज्य के दो उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय राजधानी की यह पहली यात्रा है। राष्ट्रपति कोविंद का गृह राज्य भी उत्तर प्रदेश है।

भाषा दीपक

दीपक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments