scorecardresearch
Friday, 6 February, 2026
होमदेशब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त रहे यशवर्धन कुमार ने एप्स्टीन से संबंध होने से इनकार किया

ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त रहे यशवर्धन कुमार ने एप्स्टीन से संबंध होने से इनकार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त रहे यशवर्धन कुमार सिन्हा ने बृहस्पतिवार को यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से किसी भी तरह के संबंध होने की बात से साफ इनकार कर दिया।

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में एप्स्टीन को वाई. के. सिन्हा नामक व्यक्ति से जोड़े जाने के बाद सिन्हा ने एक संक्षिप्त बयान जारी किया।

बयान में उन्होंने कहा, “मुझे पता चला है कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट की गई हैं, जिनमें वाई. के. सिन्हा नामक व्यक्ति को एप्स्टीन आइलैंड पर हुई जघन्य व निंदनीय गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने कहा, “मैं 2016 से 2018 तक ब्रिटेन में भारत का उच्चायुक्त रहा हूं। ट्वीट में जिस व्यक्ति का उल्लेख किया गया है, वह मैं नहीं हूं और मैं जेफ्री एप्स्टीन से किसी भी प्रकार के संबंध को पूरी तरह नकारता हूं।”

गौरतलब है कि जेफ्री एप्स्टीन फाइल्स जारी होने के कारण एप्स्टीन एक बार फिर दुनियाभर में सुर्खियों में हैं।

इन फाइल में हजारों पन्नों के दस्तावेज शामिल हैं, जो जेफ्री एप्स्टीन और उसकी सहयोगी गिसलेन मैक्सवेल के खिलाफ यौन तस्करी से जुड़े दो आपराधिक मामलों की जांच से संबंधित हैं। एप्स्टीन की 2019 में हिरासत में मौत होने के बाद से ये फाइल लगातार चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

भाषा जोहेब संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments