scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशजयपुर के वायुसेना स्टेशन में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला

जयपुर के वायुसेना स्टेशन में सड़क सुरक्षा पर कार्यशाला

Text Size:

जयपुर, 21 मार्च (भाषा) सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन के अवसर पर शनिवार को यहां भारतीय वायुसेना स्टेशन में सड़क सुरक्षा कार्यशाला हुई।

इसमें क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जयपुर में तैनात इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने वायुसेना कर्मियों, अधिकारियों, स्कूली छात्रों और उनके परिवारों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में बताया।

उन्होंने सड़क सुरक्षा के मुख्य पहलुओं और दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों के बारे में बताया।

मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज ने लोगों से सड़क यातायात के संबंध में सुरक्षित व्यवहार व आदतें अपनाने का आग्रह किया। सड़क सुरक्षा पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए गए।

कार्यशाला के दौरान मुस्कान फाउंडेशन के शांतनु भसीन ने यातायात संकेतों और चिह्नों के बारे में बताया।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments