scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशवंचित, पिछड़े वर्गों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता: मोदी

वंचित, पिछड़े वर्गों के लिए काम करना हमारी प्राथमिकता: मोदी

Text Size:

गुवाहाटी, तीन फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वंचित और पिछड़े वर्गों का कल्याण केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।

मोदी ने असम के बारपेटा जिले में ‘कृष्णगुरु एकनाम अखंड कीर्तन’ में अपने डिजिटल संबोधन के दौरान यह भी कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय बजट 2023-24 में महिलाओं की बचत पर ब्याज दरों में वृद्धि के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

मोदी ने सफेद और हरे रंग का ‘गमोसा’ लिया हुआ था। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में पारंपरिक हाथ तौलिये की मांग बढ़ी है।

मोदी ने कहा, ‘‘स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के तहत संगठित लाखों महिलाएं इन्हें बुन रही हैं। हर गमोसा के पीछे असम की महिलाओं की मेहनत होती है।

कृष्णगुरु सेवाश्रम में छह जनवरी से शुरू हुआ कीर्तन महीने भर चलेगा।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments