scorecardresearch
Sunday, 3 December, 2023
होमदेशमहिला आरक्षण विधेयक से भारत की आधी आबादी का होगा सशक्तीकरण : महेश शर्मा

महिला आरक्षण विधेयक से भारत की आधी आबादी का होगा सशक्तीकरण : महेश शर्मा

Text Size:

नोएडा, 22 सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता महेश शर्मा ने संसद में महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए शुक्रवार को कहा कि जब देश की आधी आबादी नीतिगत निर्णयों में योगदान करने लगेगी और सशक्त महसूस करेगी तब देश की प्रगति की रफ्तार दोगुनी हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा सदस्य शर्मा ने ‘काफी समय से लंबित’ इस कार्य को ‘पूरा’ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ भी की।

लोकसभा और विधानसभाओं में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बृहस्पतिवार को संसद से मंजूरी मिल गई। बुधवार को यह विधेयक लोकसभा में और बृहस्पतिवार को राज्यसभा में पारित हो गया। अब उसे विधानसभाओं से पारित किये जाने की जरूरत होगी।

यह 128 वां संविधान संशोधन विधेयक, जनगणना के आधार पर संसदीय सीटों और विधानसभा क्षेत्रों का परिसीमन पूरा हो जाने के बाद लागू होगा। सरकार ने कहा है कि अगले साल जनगणना शुरू होगी।

शर्मा ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ यह विधेयक ऐतिहासिक रूप से मील का पत्थर बनने जा रहा है। जब देश की आधी आबादी नीतिगत निर्णयों में योगदान करेगी और सशक्त महसूस करेगी तब देश दोगुनी रफ्तार से प्रगति करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मुद्दा काफी समय से लंबित था। प्रधानमंत्री ने ‘मातृशक्ति’ का सम्मान किया है। भारतीय परंपरा में महिलाओं को दुर्गा, लक्ष्मी और सरस्वती के रूप में सम्मान दिया गया है। प्रधानमंत्री ने इस विधेयक के जरिये बहुत बड़ा काम किया है।’’

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments