scorecardresearch
सोमवार, 19 मई, 2025
होमदेशमहिला अधिकारियों का जलयात्रा अभियान मुंबई से सेशल्स के लिए रवाना

महिला अधिकारियों का जलयात्रा अभियान मुंबई से सेशल्स के लिए रवाना

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अप्रैल (भाषा) भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना की 12 महिला अधिकारियों वाला जलयात्रा अभियान दल आईएएसवी त्रिवेणी पर सवार होकर मुंबई-सेशेल्स-मुंबई की 4,000 समुद्री मील की चुनौतीपूर्ण 55-दिवसीय यात्रा पर सोमवार को रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि यह अग्रणी पहल नारी शक्ति की अदम्य भावना को दर्शाती है और इसका उद्देश्य समुद्री प्रयासों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान वर्ष 2026 के लिए नियोजित एक और भी अधिक महत्वाकांक्षी जलयात्रा नौकायन अभियान के लिए एक प्रारंभिक चरण के रूप में कार्य करेगा।

मुंबई में कॉलेज ऑफ मिलिट्री इंजीनियरिंग (सीएमई) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. रमेश द्वारा मुंबई-सेशेल्स-मुंबई त्रिशक्ति नारी नाविक अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

भाषा नोमान संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments