scorecardresearch
Monday, 13 April, 2026
होमदेशमध्य दिल्ली में गोली लगने से महिला घायल

मध्य दिल्ली में गोली लगने से महिला घायल

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) मध्य दिल्ली के देशबंधु गुप्ता रोड पर पालतू कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में कथित तौर पर अपनी प्रेमिका को धमकाने के लिए एक व्यक्ति ने गोली चला दी, जिससे एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिस महिला को गोली लगी है वह आरोपी की कथित प्रेमिका की मां है।

पुलिस ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपी (28) को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम करीब छह बजे मध्य दिल्ली के देश बंधु गुप्ता रोड इलाके में हुई।

पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र धीरज

धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments