scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशमहिला आरक्षी को चलती ट्रेन से धक्का दिया

महिला आरक्षी को चलती ट्रेन से धक्का दिया

Text Size:

कटिहार, 15 जून (भाषा) बिहार के कटिहार रेलवे स्टेशन के पास मोबाइल फोन छीनने वाले एक गिरोह के सदस्यों ने मोबाइल फोन छीनने के प्रयास का विरोध करने पर एक महिला कांस्टेबल को बुधवार को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि कटिहार रेलवे स्टेशन के पास समस्तीपुर-कटिहार यात्री ट्रेन की गति धीमी होने के कारण नवादा में तैनात बिहार पुलिस की महिला कांस्टेबल आरती कुमारी सेलफोन पकड़े ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ी थी तभी मोबाइल फोन छीनने वालों का एक समूह ट्रेन में चढ़ा और आरती से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की।

स्थानीय पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा पीड़िता के विरोध करने पर उक्त गिरोह के सदस्यों ने उसे चलती ट्रेन से नीचे खींच लिया। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि महिला कान्स्टेबल अपने गृहनगर कटिहार जा रही थी। उन्होंने बताया कि अभी तक न तो स्थानीय पुलिस और न ही रेलवे पुलिस ने ही कोई मामला दर्ज किया है।

स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, ‘‘हम पीड़ित के परिवार के सदस्यों से औपचारिक शिकायत प्राप्त किए बिना कोई जांच शुरू नहीं कर सकते।’’

भाषा सं अनवर अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments