scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशसिक्किम में भूस्खलन से महिला और उसके दो बेटों की मौत

सिक्किम में भूस्खलन से महिला और उसके दो बेटों की मौत

Text Size:

गंगटोक, 28 जून (भाषा) गंगटोक के पास भूस्खलन के कारण मलबे में घर दबने से उसमें रहने वाली 27 वर्षीय एक महिला और उसके दो बेटों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला के बेटों की मौत 10 साल और सात महीने की उम्र थी।

उप संभागीय मजिस्ट्रेट रॉबिन सेवा ने बताया कि घटना रोंगयेक उप संभाग में दोकान इलाके में आधी रात के आसपास हुई।

उन्होंने कहा कि शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है और पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा यश मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments