रायपुर, एक जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र दो जनवरी से शुरू होगा। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक और दो दिसंबर को विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया था, जिसे एक जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद ही शीतकालीन सत्र का विस्तार करने का फैसला किया गया है।
विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि सत्र छह जनवरी को समाप्त होगा।
इस सत्र में राज्य में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा सरकारी विभागों में संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण में देरी और अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधने की संभावना है।
भाषा रवि कांत नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
