scorecardresearch
रविवार, 15 जून, 2025
होमदेशजब आरोपियों को मिलेगा राजनीतिक संरक्षण तो महिला सुरक्षा की आशा किससे करें: प्रियंका

जब आरोपियों को मिलेगा राजनीतिक संरक्षण तो महिला सुरक्षा की आशा किससे करें: प्रियंका

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है, लेकिन जब आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिलेगा तो फिर महिला सुरक्षा की आशा किससे जा सकती है।

प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘कोलकाता, बिहार, उत्तराखंड और यूपी में महिलाओं के साथ हुई क्रूरता ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस समय देश भर की महिलाएं दुख और गुस्से में हैं।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो देश की महिलाएं देखती हैं कि सरकारें क्या कर रही हैं? उनकी बातों और उपायों में कितनी गंभीरता है?’

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘जहां भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश देने की जरूरत हुई, वहां आरोपियों को बचाने की कोशिशें की गईं। महिलाओं पर जघन्य अत्याचार के मामलों में बार-बार नरमी बरतना, आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देना और सजायाफ्ता कैदियों को जमानत/पैरोल देने जैसी हरकतें महिलाओं को हतोत्साहित करती हैं।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘इससे देश की महिलाओं में क्या संदेश जाता है? जब सरकारी आंकड़ों में हर दिन 86 रेप हो रहे हों, महिलाएं सुरक्षा की आशा किससे करें?’’

भाषा हक

हक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments