scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल : एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, एक किग्रा हेरोइन जब्त

पश्चिम बंगाल : एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, एक किग्रा हेरोइन जब्त

Text Size:

कोलकाता, 19 जून (भाषा) कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शहर के एमजी रोड इलाके से दो लोगों को मादक पदार्थ रखने के मामले में गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि इन लोगों के पास से एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ के दल ने रविवार को दो व्यक्तियों के पास से करीब 1.009 किलोग्राम हेरोइन जब्त की। दोनों आरोपियों को एमजी रोड और सुरजा सेन स्ट्रीट के चौराहे से गिरफ्तार किया गया। दोनों ही पड़ोसी राज्य असम के रहने वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि जब्त की गई हेरोइन का बाजार में मूल्य लगभग दो करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को सोमवार को शहर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments