scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी को मिला छह माह का सेवा विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी को मिला छह माह का सेवा विस्तार

Text Size:

कोलकाता, 30 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी को इस वर्ष दिसंबर तक के लिए, छह माह का सेवा विस्तार दिया गया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। द्विवेदी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं और वह शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे थे। अब केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से उनके सेवा विस्तार को मंजूरी मिलने के बाद वह दिसंबर तक राज्य के मुख्य सचिव के तौर पर सेवाएं देते रहेंगे।

सूत्रों ने बताया कि राज्य सरकार ने केन्द्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को मार्च में पत्र लिख कर अगले छह माह के लिए द्विवेदी के सेवा विस्तार का अनुरोध किया था।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ कल तक वहां से कोई जवाब नहीं आया था। 28 जून की तारीख वाला आदेश आज प्राप्त हुआ।’’

गौरतलब है कि अल्पन बंधोपाध्याय की सेवानिवृत्ति के बाद एक जून 2021 को द्विवेदी ने यह पद संभाला था।

भाषा शोभना मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments