scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशपश्चिम एशिया संघर्ष: भारत ने ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम का स्वागत किया

पश्चिम एशिया संघर्ष: भारत ने ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम का स्वागत किया

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) भारत ने अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के युद्धविराम का बुधवार को स्वागत किया और पश्चिम एशिया में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए ‘‘तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति’’ का आह्वान किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम युद्धविराम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी। हम पहले भी कहते रहे हैं कि मौजूदा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए तनाव कम करना, संवाद और कूटनीति आवश्यक हैं।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस संघर्ष ने पहले ही लोगों को अत्यंत पीड़ा पहुंचाई है तथा वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार नेटवर्क को बाधित किया है। हमें उम्मीद है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध नौवहन और वैश्विक व्यापार जारी रहेगा।

ईरान और अमेरिका सशर्त युद्धविराम पर सहमत हुए हैं, जिनमें होर्मुज जलडमरूमध्य को जहाजों के लिए खोलना शामिल है।

भाषा

सुरभि अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments