scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशपश्चिम एशिया संघर्ष : दुबई पुणे के 80 छात्रों समेत 111 लोग लौटे

पश्चिम एशिया संघर्ष : दुबई पुणे के 80 छात्रों समेत 111 लोग लौटे

Text Size:

पुणे, चार मार्च (भाषा) अमेरिका-इजराइल तथा ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के कारण दुबई में फंसे पुणे जिले के 111 निवासी सुरक्षित लौट आए हैं। इनमें 80 छात्र शामिल हैं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुणे जिले के रहने वाले कुल 184 लोग संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में फंसे हुए थे। उन्होंने बताया कि शेष लोगों को भी वापस लाने के प्रयास जारी हैं।

प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पुणे स्थित इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज (आईएसबीएस) के 80 छात्र और चार संकाय सदस्य दुबई से घर लौट आए हैं।

इस बीच, मुंबई में शिवसेना के एक पदाधिकारी ने बुधवार को बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण संयुक्त अरब अमीरात में फंसे महाराष्ट्र के कुल 164 पर्यटक दो विशेष उड़ानों से घर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि इन दोनों उड़ानों की व्यवस्था उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की थी।

भाषा रंजन सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments