scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशहमने उद्धव को भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए कहा था: शिंदे गुट के नेता ने कहा

हमने उद्धव को भाजपा के साथ गठबंधन करने के लिए कहा था: शिंदे गुट के नेता ने कहा

Text Size:

पुणे, 22 जुलाई (भाषा) शिवसेना के लोकसभा सदस्य श्रीरंग बरने ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने और अन्य सांसदों ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भारतीय जनता पार्टी के साथ फिर से गठबंधन करने के लिए कहा था।

बरने वर्तमान में शिवसेना के शिंदे गुट में हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो आम चुनावों में उन्हें मिली जीत में भाजपा ने अहम भूमिका निभाई थी।

पुणे के मावल से लोकसभा सदस्य बरने ने कहा कि उन्होंने और कुछ अन्य सांसदों ने ठाकरे से कहा था कि वे कांग्रेस तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़कर पुराने सहयोगी भाजपा के साथ गठबंधन कर लें।

भाषा यश सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments